टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन बिहार के नवादा पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले अपने दादा-दादी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। ईशान किशन के घर पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में फैंस वहां जुट गए। घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई और हर कोई अपने पसंदीदा क्रिकेटर की एक झलक पाने को उत्साहित दिखा। इस दौरान ईशान किशन

अपनी दादी के साथ घर से बाहर आए और फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। फैंस ने भी अपने स्टार खिलाड़ी का जोरदार स्वागत किया और उनके साथ तस्वीरें लेने की कोशिश की। ईशान किशन के नवादा पहुंचने से पूरे इलाके में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

