बाईपास सड़क और नाला निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, जांच की मांग |

बाईपास सड़क और नाला निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, जांच की मांग |

सदर प्रखंड के हिरानंदनपुर गांव में बने पियादापुर हिरानंदनपुर बाईपास सड़क एवं नाला निर्माण में अनियमितता की शिकायत के बाद पूर्व एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम खुद मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। गौरतलब हो कि प्यादापुर व हिरानंदनपुर के ग्रामीणों ने अज़हर इस्लाम से नाला व सड़क की गुणवत्ता पर शिकायत एवं मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी। सैंकड़ों ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद उन्होंने निर्माण स्थल का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नाला के ऊपर बने स्लैब में सरिया उपयोग नहीं किया गया है एवं नाले की गहराई भी मानकों के अनुरूप नहीं है।अजहर ने तुरंत सड़क निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से फोन पर बात कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे से होने वाले विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी दौरान पता चला कि उक्त नाले का निर्माण उनके चचेरा भाई ने ही कराया है। इस पर उन्होंने कहा कि गलत करने वाला कोई भी हो, यदि जांच में वह दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कानून सबके लिए बराबर है। ग्रामीणों ने इस दौरान अब्दुल कलाम आजाद बाईपास से ओवरब्रिज तक डेढ़ वर्ष पहले करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क के कई जगहों पर क्षतिग्रस्त होने की शिकायत भी की। इस पर अजहर इस्लाम ने मौके पर जाकर सड़क की स्थिति का भी जायजा लिया और इसे चिंताजनक बताया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पूरे मामले को विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके लिए राजनीति पद हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता की सेवा का रास्ता है। गरीब, मजदूर और आम लोगों की समस्याओं को उठाना ही उनका उद्देश्य है और जनता के पैसे का सही उपयोग सुनिश्चित करना हर जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी होनी चाहिए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *