पाकुड़ मुफ्फसिल थाना प्रभारी को सदर प्रखंड के नरोत्तमपुर गांव में बच्चा चोर समझकर एक बुजुर्ग दंपति को ग्रामीणों के द्वारा प्रताड़ित किए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही त्वरित रूप से मौके पर पुलिस बल व वार्ड सदस्य को भेजकर बुजुर्ग दंपति को थाना लाया गया। बुजुर्ग दंपति को हल्की चोटें भी आईं थीं, जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। बताते चलें कि बच्चा चोर की अफवाह के बाबत प्रशासन लगातार प्रचार प्रसार कर रही है। दोनों बुजुर्ग दंपति बिहार के सहरसा जिले के है।

पुलिस ने बताया कि दोनों खानाबदोश हैं एवं कोटालपोखर रेलवे स्टेशन के पास भीख मांग कर जीवन यापन करते हैं। दोनों बुजुर्ग क्रमशः खरीक लाठौर, 65 वर्ष, पिता स्वर्गीय मिथाई लाठौर एवं धनपति देवी, 60 वर्ष, पति खरीक लाठौर, भीख मांगते मांगते नरोत्तमपुर गांव पहुंच गए थे। दोनों बुजुर्ग ग्राम पहाड़पुर, थाना सिमली बख्तियारपुर, जिला सहरसा, बिहार के रहने वाले हैं।

