बिहार के कैमूर जिले से सरकारी स्कूल के शिक्षकों से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भभुआ प्रखंड के एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर और एक अन्य शिक्षक पर गंभीर आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोप है कि हेडमास्टर अशोक कुमार स्कूल में शराब के नशे में पहुंचते हैं, जिससे बच्चों और अन्य शिक्षकों को परेशानी होती है। वहीं दूसरे शिक्षक धर्मेंद्र शर्मा पर रात में बार बालाओं के साथ

अश्लील डांस करने का आरोप लगाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल परिसर में कभी मछली पार्टी तो कभी शराब पार्टी भी होती है। इसके अलावा मिड-डे मील के काम में भी बच्चों से काम कराने की बात सामने आई है। मामले के सामने आने के बाद कैमूर के जिला शिक्षा पदाधिकारी रंजन कुमार ने कहा है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

