ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अपना पहला सार्वजनिक संदेश जारी किया है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जल्द ही शांति स्थापित होगी, लेकिन देश अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहेगा। उन्होंने कहा कि ईरान पड़ोसी देशों के साथ दोस्ती चाहता है, हालांकि अमेरिका के सैन्य ठिकानों के कारण अपनी रक्षा जारी रखेगा। मोजतबा खामेनेई ने अपने संदेश में मिनाब स्कूल के बच्चों सहित शहीद हुए लोगों के खून का बदला लेने’ पर ज़ोर दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें विशेषज्ञों की सभा के मतदान के परिणाम की जानकारी दी गई, जिसके बाद उन्हें ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुना गया। उन्होंने अमेरिका और इजराइल के साथ

जारी तनाव का जिक्र करते हुए कहा कि दुश्मन के खिलाफ हमले जारी रहेंगे और अन्य मोर्चे खोलने पर भी विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने यमन में ईरान समर्थक समूहों और लेबनान के हिजबुल्लाह की भी तारीफ की। हाल ही में विशेषज्ञों की सभा ने उन्हें ईरान का तीसरा सुप्रीम लीडर घोषित किया है। इसके बाद ईरान की न्यायपालिका, सुरक्षा और सैन्य संस्थानों ने उनके नेतृत्व का स्वागत करते हुए उनके प्रति निष्ठा जताई है।

