डिप्टी मेयर के लिए मेनका सिंह जी ने लगाया जोर। जी हां आज दिनांक 11, मार्च को बैंकमोड़ के एक होटल मे नवनिर्वाचित पार्षदों की बैठक, आयोजित हुई जिसमें धनबाद के डिप्टी मेयर पद के लिए महिला नेतृत्व पर जोर दिया गया,,

इसके लिए मेनका सिंह के नाम पर भी चर्चा हुई। इस बार धनबाद नगर निगम चुनाव में कुल 33 महिला पार्षद चुनकर आई हैं,इसलिए, डिप्टी मेयर पद के लिए महिला उम्मीदवार को आगे लाने की मांग भी जोर पकड़ रही है।

