तेली साहू समाज संघर्ष समिति (टीएसफोर) झारखंड के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा प्रकोष्ठ हजारीबाग के जिलाध्यक्ष कुंज बिहारी साव जी की बेटी रिंकी की शादी में समाज के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित होकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया ! आशिर्वाद देने वालों में मुख्य रूप से टीएसफोर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू , टीएसफोर हजारीबाग के

जिलाध्यक्ष नन्दलाल साहू , विशिष्ट समाजसेवी अरविंद कुमार साहू , अशोक साहू , निर्मल साव , गणेश प्रसाद गुप्ता , राँची से आरटीएसएम झारखंड के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह एलएपी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू , वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामबिलास साहू , हजारी प्रसाद मोदी , बैजनाथ साहू , बोकारो जिला से वरिष्ठ समाजसेवी गोपाल साहू , देवनंदन कुमार , भीम लाल साह , वरिष्ठ पत्रकार नरेश साहू एवं राँची नगर निगम के अध्यक्ष दयानंद यादव शामिल रहें ! मौके पर सुनील साहू ने कहा कि कुंज बिहारी साव जी समाज के प्रति सदैव समर्पित रहे हैं और सामाजिक न्याय के महत्व से समाज को लगातार अवगत कराते रहते हैं ! अपने घर-परिवार के प्रति भी हमेशा सजग रहते हैं और बेटियों को बेहतर संस्कार दिया है !

