दिनांक 12.03.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हजारीबाग में श्री सुनील भास्कर, पुलिस महानिरीक्षक उत्तरी छोटा नागपुर प्रक्षेत्र, बोकारो के द्वारा बोकारो जोन के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारीयों के साथ जिले में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था तथा आगामी ईद सरहुल एवं रामनवमी पर्व 2026 को देखते हुए बैठक किया गया जिसमें निम्नलिखित पुलिस पदाधिकारी बैठक में उपस्थित हुए। श्री अंजनी कुमार झा, पुलिस उप-महानिरीक्षक ऊ0छो0 क्षेत्र, हजारीबाग। श्री आनंद प्रकाश पुलिस उप महानिरीक्षक कोयला क्षेत्र, बोकारो। श्री प्रभात कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद। श्री अंजनी अंजन, पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग। श्री हरविंदर सिंह, पुलिस अधीक्षक बोकारो। डॉ विमल कुमार, पुलिस अधीक्षक गिरिडीह। श्री अजय कुमार, पुलिस अधीक्षक रामगढ़। श्री सुमित कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, चतरा। श्री अमित आनंद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, हजारीबाग। श्री नागरगोजे शुभम भाउ साहब, सहायक पुलिस अधीक्षक हजारीबाग। श्री रतीभान सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय, कोडरमा। 1. ईद सरहुल एवं रामनवमी पर्व 2026 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया है। सफल एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया है। 2. पूर्व के जितने भी सांप्रदायिक घटनाएं हुई है उन सभी घटना में जितने भी अभियुक्त जमानत पर रिहा है

तथा वैसे असामाजिक तत्व जो पर्व त्यौहार को प्रभावित कर सकते हैं उन्हें चिन्हित करते हुए निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। 3. विगत 6 माह में जितने भी महत्वपूर्ण अपराधिक घटनाएं घटित हुई है उन सभी सभी कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए निर्देश दिए गए. 4. जिले में जितने भी जमानती तथा गैरजमानती वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की- जब्ती के त्वरित निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया. 5. सिविल कोर्ट के सुरक्षा की नियमित रूप समीक्षा करते हुए सुरक्षा से संबंधित सभी मानकों को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया. 6. जिले में प्रत्येक दिन एंटी क्राइम चेकिंग करने का निर्देश दिया गया है। 7. महिला प्रताड़ना एवं हिंसा तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित कांडों में अविलंब कार्रवाई करते हुए 60 दिनों के भीतर उन कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. 8. नशाखोरी के पदार्थ खरीद बिक्री करने वाले गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया गया. वैसे गिरोहों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सीसीए के तहत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया. 9. विभिन्न सोशल मिडिया की मोनिटरिंग करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया. साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्घ कड़ी कानूनन कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। 10. संगठित अपराध गिरोहों, अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों तथा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ CCA एवं NSA के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. 11. जिले में साइबर अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया है

