हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद ने झारखंड विधानसभा में सरकारी विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों और सेविकाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सरकार से इन कर्मियों के मानदेय में वृद्धि, नियमित वेतन व्यवस्था, पेंशन, पीएफ और सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। विधायक ने कहा कि रसोइये और सेविकाएं वर्षों से विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना को सफलतापूर्वक संचालित कर बच्चों

के पोषण और शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, इसलिए उन्हें सम्मानजनक वेतन और स्थायित्व मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि रसोइयों और सेविकाओं के हित में जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाए।
