झरिया में मोबाइल चोरी की एक घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक झरिया स्थित Vaishnavi Communication मोबाइल दुकान से एक अज्ञात व्यक्ति मोबाइल लेकर फरार हो गया। दुकान में लगे CCTV कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। दुकान संचालक ने बताया कि आरोपी मौके का फायदा उठाकर मोबाइल लेकर भाग गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और CCTV फुटेज भी उपलब्ध कराई गई है। स्थानीय

लोगों और दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि फुटेज के आधार पर जल्द आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

