CM योगी का सख्त आदेश: तेल-गैस की कालाबाजारी और अफवाहों पर होगी कार्रवाई

CM योगी का सख्त आदेश: तेल-गैस की कालाबाजारी और अफवाहों पर होगी कार्रवाई

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और तेल-गैस सप्लाई को लेकर बन रहे माहौल के बीच Yogi Adityanath ने उत्तर प्रदेश में सख्त निर्देश जारी किए हैं। सीएम योगी ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को आदेश दिया है कि तेल और गैस की आपूर्ति में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए और जनता को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

सरकार ने साफ कहा है कि गैस या पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी। इसके लिए पुलिस और प्रशासन को पेट्रोल पंप, गैस एजेंसियों और तेल डिपो पर निगरानी बढ़ाने तथा अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *