बिहार के रोहतास जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां धवा गांव के रहने वाले अभ्यर्थी Ritesh Kumar के एडमिट कार्ड में बड़ी गड़बड़ी देखने को मिली। रितेश कुमार ने साल 2022 में सिविल कोर्ट में चपरासी पद के लिए आवेदन किया था। लेकिन जब उन्होंने 2026 में जारी हुआ एडमिट कार्ड डाउनलोड किया तो उसमें उनकी फोटो की जगह कुत्ते की तस्वीर लगी हुई थी। यह देखकर वह पूरी तरह हैरान रह गए।

अभ्यर्थी ने इस गलती की शिकायत भर्ती बोर्ड से की है और एडमिट कार्ड में सुधार की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, इस पद की लिखित परीक्षा 15 मार्च को आयोजित होनी है और परीक्षा केंद्र Saharsa में निर्धारित किया गया है।

