सांसद ढुल्लू महतो पर जमीन हड़पने का आरोप, पीड़ित परिवार ने लगाया और भी कई,गंभीर आरोप। परिवार के लोगों में दहशत का माहौल। धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र के नावाडीह स्थित 8 लेन रोड किनारे 96 डिसमिल जमीन को लेकर एक विवाद सामने आया है। गणेश कुमार रवानी ने सांसद ढुल्लू महतो पर उनकी पुश्तैनी जमीन जबरन हड़पने का आरोप लगाया है। गणेश कुमार रवानी अपने परिवार के साथ जमीन पर पहुंच कर,सांसद के खिलाफ नारेबाजी किया और आरोप लगाते हुए कहा कि सांसद उनकी जमीन हर हाल में लेना चाहते हैं और इसके लिए अरबों की जमीन एक करोड़ रुपये में जबरन खरीदना चाहते हैं, जो कि सी एन टी एक्ट में है,लेकिन उनका कहना है कि वे, जान दे देंगे,लेकिन जमीन नहीं देंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि सांसद के कुछ लोग जमीन पर आकर जबरन बाउंड्री कराने की कोशिश कर रहे है जिसका परिवार ने विरोध किया। पीड़ित परिवार ने पूरे मामले में जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। यही नहीं,उन्होंने इसकी लिखित शिकायत जिला उपायुक्त, को भी दी है और नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह तथा धनबाद विधायक राज सिन्हा को भी लिखित शिकायत देने की बात कही है। यही नहीं अगर कोई सुनवाई नहीं हुई तो दिल्ली में भाजपा कार्यालय के सामने धरना देने की बात तक कर डाली ताकी भाजपा आलाकमान को को पता चल सके कि कैसा सांसद उन्हें दिया गया है जो कि अपने ही लोगों का जमीन हड़पना चाहता है। गौरतलब रहे कि ऐसे आरोप पहले भी ढुल्लू महतो पर लगते आए हैं चाहे वे अपने आप को कितना बड़ा राम भक्त क्यों न कहें। प्रस्तुत है पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *