सदर प्रखंड अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, भवानीपुर का निरीक्षण उपायुक्त मनीष कुमार तथा पंचायत राज मंत्रालय, भारत सरकार के सेक्शन ऑफिसर एवं सलाहकार एसओईपीआर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं केंद्रीय टीम ने आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान ओपीडी सेवाएं, प्रसव पूर्ण जांच, संस्थागत प्रसव, पूर्ण प्रतिरक्षण, दवा उपलब्धता, मरीजों के लिए बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता तथा स्वास्थ्य संबंधी अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की गई। उपायुक्त ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि आमजनों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य

सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले प्रत्येक मरीज को आवश्यक परामर्श, उपचार एवं दवाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने स्वच्छता एवं व्यवस्थित संचालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए तथा कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

