भारतीय शेयर बाजार में 11 मार्च को एक बार फिर तेज गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान BSE Sensex करीब 1,000 अंकों तक टूट गया, जबकि Nifty 50 24,000 के स्तर से नीचे फिसल गया। दोपहर के आसपास सेंसेक्स 948.13 अंक यानी 1.21 प्रतिशत गिरकर 77,257.84 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 276.70 अंक यानी 1.14 प्रतिशत टूटकर 23,984.90 पर पहुंच गया। अमेरिका, इज़रायल और ईरान के

बीच जारी तनाव ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से भी बाजार पर दबाव बना हुआ है। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक हालात और निवेशकों की सतर्कता के कारण फिलहाल शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
