ईरान में जारी संकट के बीच हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। अमेरिका और इज़रायल के हमले जारी रहने से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑस्ट्रेलिया सरकार से ईरान की महिला खिलाड़ियों को शरण देने की अपील की है। इस मुद्दे को लेकर ट्रंप ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से बातचीत भी की है। ट्रंप का कहना है कि अगर इन महिला खिलाड़ियों को वापस ईरान भेजा जाता

है तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। ऐसे में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से मानवीय आधार पर उन्हें शरण देने की मांग की है। बताया जा रहा है कि इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है और आगे की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

