दिल्ली में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। राजधानी में 11 मार्च को तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक

मार्च के पहले हफ्ते में ही गर्मी ने करीब 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शुरुआती दिनों में तापमान में इतनी तेजी से बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि इस साल गर्मी जल्दी और ज्यादा तेज पड़ सकती है। विशेषज्ञों ने धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है.

