Dubai International Airport के डिपार्चर टर्मिनल पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में हजारों लोग एक साथ एयरपोर्ट से बाहर जाने के लिए कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि हालात ऐसे हैं जैसे मानो हर कोई एक साथ Dubai छोड़ने की कोशिश कर रहा हो। टर्मिनल के अंदर लंबी कतारें और भारी भीड़ के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और एयरपोर्ट पर भीड़ की वजह को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।

