यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी ठहराए जा चुके स्वयंभू संत आसाराम बापू जमानत पर रिहा होने के बाद अयोध्या पहुंचे हैं। वह यहां Ram Mandir अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह

फिलहाल मेडिकल आधार पर जमानत पर बाहर हैं। अयोध्या पहुंचने पर कुछ समर्थकों ने उनका स्वागत भी किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। हालांकि, उनके स्वागत को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद भी देखने को मिल रहा है और कई लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं।

