उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन अपनी किशोर बेटी किम जू ए के साथ युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण को देखने पहुंचे। सरकारी मीडिया के मुताबिक यह परीक्षण पुराने नौसेना डिस्ट्रॉयर ‘चोए ह्योन’ से किया गया। जारी तस्वीरों में किम जोंग उन और उनकी बेटी एक स्क्रीन पर मिसाइल लॉन्चिंग की पूरी प्रक्रिया देखते नजर आए। माना जा रहा है कि किम अपनी बेटी को भविष्य के उत्तराधिकारी के तौर पर

तैयार कर रहे हैं। यह परीक्षण ऐसे समय हुआ जब United States और South Korea ने संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘फ्रीडम शील्ड’ शुरू किया है। इसके जवाब में उत्तर कोरिया ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

