हजारीबाग के ज्ञानोदय सेंट्रल पब्लिक स्कूल में 10 मार्च को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित महापौर अरविंद राणा शामिल हुए। उत्कर्ष सामाजिक संस्थान की ओर से पहलाद दुबे ने माला और बुके देकर महापौर का स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान वार्ड नंबर 35 के लोगों ने नाली, सड़क और अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर महापौर से चर्चा की। इस पर अरविंद राणा ने कहा कि जनता का आशीर्वाद उन्हें मिला है और वे वार्डों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी कोशिश करेंगे। इस मौके पर कई स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

