आयुष विभाग की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयुष जांच शिविर का आयोजन किया गया। इन 261 शिविरों में कुल लाभुकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। शिविर पाकुड़ प्रखंड के रामपुर, लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड के लिट्टीपाड़ा, महेशपुर प्रखंड के जवाहर नवोदय विद्यालय तेलियपोखर,

पाकुड़िया प्रखंड के अंगारगाड़िया एवं हिरणपुर प्रखंड के मोहनपुर में आयोजित किए गए। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों डॉ सुजीत कुमार चौहान, डॉ राजेश कुमार, डॉ सौरभ विश्वास, डॉ मो अबुतालिब शेख, डॉ प्रेम प्रकाश, डॉ संतोष कुमार यादव एवं डॉ कुलेश कुमार ने बताया कि जांच शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ एवं गठिया रोग, बच्चों से संबंधित रोगों आदि का निःशुल्क परीक्षण किया गया। साथ ही लाभुकों को मुफ्त दवा भी उपलब्ध कराई गई।

