Ishan Kishan ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद पटना पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद अपने गृह राज्य पहुंचकर उन्होंने खुशी जाहिर की। ईशान किशन ने कहा कि उन्हें बेहद अच्छा लग रहा है कि भारतीय टीम ने विश्व कप जीता और यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि टीम आगे भी इसी तरह अच्छा क्रिकेट खेलती रहे और देश के लिए लगातार

जीत हासिल करे, यही सभी की उम्मीद है। उनके पटना पहुंचने पर क्रिकेट प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला और कई लोगों ने उन्हें जीत की बधाई दी

