हजारीबाग के न्यू समाहरणालय परिसर में रसोइया संघ ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। धरने का नेतृत्व संघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र पासवान ने किया। इस प्रदर्शन में टाटी, झरिया, बड़कागांव, ईचाक, बरकट्ठा और चौपारण समेत कई प्रखंडों से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। धरने का मुख्य मुद्दा रसोइयों के मानदेय में बढ़ोतरी और नौकरी की सुरक्षा रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार की ओर से कुछ

रसोइयों को नौकरी से हटाने की चिट्ठी मिल रही है, जिससे उनमें डर और नाराज़गी है। उन्होंने मांग की कि किसी भी रसोइया को नौकरी से न निकाला जाए और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। धरने में कविता देवी, रीना देवी, अंजू देवी और बबीता देवी समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।

