हजारीबाग में रक्त की कमी के बीच सामाजिक संस्थाएं जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रही हैं। हजारीबाग यूथ विंग और वर्ल्ड केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रयास से एक जरूरतमंद बच्चे को समय पर रक्त उपलब्ध कराया गया। इस दौरान शहर के नवनिर्वाचित महापौर अरविंद राणा शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचे और रक्तदान कर बच्चे की मदद की। महापौर ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई

महादान नहीं है और हर सक्षम व्यक्ति को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि 13 अप्रैल को लक्ष्मी सिनेमा हॉल में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें युवाओं से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई है।

