Donald Trump ने सोमवार दोपहर El Arepazo (अरेपाज़ो)नाम के वेनेजुएलन रेस्टोरेंट का दौरा किया। यह रेस्टोरेंट डोरल शहर में वेनेजुएलन समुदाय के बीच काफी लोकप्रिय माना जाता है। दिलचस्प बात यह है कि कुछ महीने पहले रेस्टोरेंट के मालिक ने कहा था कि ट्रंप की इमिग्रेशन नीतियों के कारण उनके कारोबार पर असर पड़ा है और वेनेजुएलन समुदाय के लोग सामुदायिक जगहों पर आने से हिचक रहे हैं। ऐसे में ट्रंप का यह दौरा

काफी चर्चा में है। इस विजिट को स्थानीय समुदाय के साथ संवाद और माहौल को बेहतर बनाने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

