Central Board of Secondary Education यानी CBSE की 12वीं कक्षा के गणित प्रश्नपत्र को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है। दावा किया जा रहा है कि पेपर पर छपे QR कोड को स्कैन करने पर Never Gonna Give You Up यानी मशहूर ‘रिकरोल’ वीडियो खुल गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को लेकर कई लोग शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं CBSE ने बयान

जारी कर कहा है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जांच की जा रही है। बोर्ड ने भरोसा दिलाया है कि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

