पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गैर-जमानती वारंट (NBW) के तहत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सिमोन बास्की, समियल बास्की, लुकस बास्की और कुनिश बास्की शामिल हैं, जो शिवनगर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनका चिकित्सीय परीक्षण और अंगुलियों के निशान (फिंगरप्रिंट) की प्रक्रिया पूरी कराई। इसके बाद उन्हें

उचित सुरक्षा व्यवस्था के साथ माननीय न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ पहले से गैर-जमानती वारंट जारी था, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

