पत्थर के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को जब्त किया है। उक्त कार्रवाई जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में खनन निरीक्षक नवीन कुजूर तथा पुलिस बल की संयुक्त टीम ने की। टीम ने नगर थाना क्षेत्र और महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम में छापेमारी करते हुए पत्थर लदे दो वाहनों को पकड़ा। विभागीय टीम को देखते ही दोनों वाहनों के चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान पाया गया कि दोनों वाहन बिना माइनिंग चालान के पत्थर का अवैध परिवहन कर रहे थे। जब्त किए गए वाहनों में WB 93C 4620 और WB 93E 5618 शामिल हैं।

दोनों वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित थानों को सौंप दिया गया है। बताया गया कि अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर जिले में खनन टास्क फोर्स की टीम लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि जिले में अवैध परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ आगे भी सघन जांच और छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

