रमज़ान महीने के अठारहवें रोज़े के मौके पर अज़हर इस्लाम ने अपने गाँव जानकीनगर में रोज़ा इफ्तारी का आयोजन किया। इस इफ्तारी में दूर-दराज़ से कार्यकर्ता, गाँव के ग्रामीण, सम्मानित बुजुर्ग, नौजवान और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। गाँव के दोनों मस्जिदों में इफ्तारी का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में पहुंचे रोजेदारों ने एक साथ रोज़ा खोला। इस दौरान सभी ने समाज और देश में एकता व भाईचारा हेतु दुआएं

मांगी। मौके पर अज़हर ने कहा कि उनका एक ही उद्देश्य है कि वे समाज के हर वर्ग, हर गरीब और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा रहें।

