गिरिडीह में International Women’s Day के मौके पर जलसहियाओं ने अपनी मांगों को लेकर समाहरणालय परिसर में धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया। इसी बीच मौके पर पहुंचे जिला

उपायुक्त (DC) ने प्रदर्शन कर रही जलसहियाओं को समझाया और कड़ी नाराज़गी भी जताई। DC की सख्ती के बाद समाहरणालय परिसर में स्थिति शांत हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

