ममता बनर्जी का धरना शुरू, वोटर लिस्ट से नाम हटाने के खिलाफ विरोध |

ममता बनर्जी का धरना शुरू, वोटर लिस्ट से नाम हटाने के खिलाफ विरोध |

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट से नाम हटाने के मुद्दे को लेकर सड़क पर उतर आई हैं। ममता बनर्जी कोलकाता के Esplanade Metro Channel पहुंचीं, जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन शुरू किया।

मुख्यमंत्री का आरोप है कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह जनता के अधिकारों के साथ अन्याय है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक इस मुद्दे पर समाधान नहीं निकलता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *