लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केरल दौरे के दौरान Marian College में छात्रों के साथ एक खास और उत्साहपूर्ण पल साझा किया। इस दौरान उन्होंने प्राचीन मार्शल आर्ट कलारी को भी आजमाया। छात्रों के बीच राहुल गांधी ने कलारी की कुछ बुनियादी तकनीकों को समझने और सीखने की कोशिश की।

कलारी, जिसे कलारीपयट्टु के नाम से भी जाना जाता है, दुनिया की सबसे प्राचीन मार्शल आर्ट्स में से एक मानी जाती है। इसकी उत्पत्ति केरल में हुई थी। इस पारंपरिक कला में शारीरिक ताकत, लचीलापन, हथियारों के उपयोग और आत्मरक्षा की तकनीकों का अभ्यास कराया जाता है। राहुल गांधी का यह अंदाज छात्रों के बीच काफी चर्चा में रहा।

