भारतीय शेयर बाजार में एक दिन की राहत के बाद 6 मार्च को फिर से गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान BSE Sensex 600 अंकों से ज्यादा टूट गया, जबकि Nifty 50 गिरकर 24,600 के नीचे पहुंच गया। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के कारण बाजार पर दबाव बना हुआ है। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 588.21 अंक यानी 0.74 प्रतिशत

गिरकर 79,427.69 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 179.65 अंक यानी 0.73 प्रतिशत टूटकर 24,586.25 पर कारोबार करता दिखा। इस दौरान निफ्टी के अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जिससे बाजार में कमजोरी का माहौल बना रहा।

