ईरान से फैले युद्ध के कारण खाड़ी क्षेत्र में हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है। दुबई, अबू धाबी और कतर के दोहा जैसे प्रमुख हवाई अड्डों के बंद होने से हजारों यात्री फंस गए हैं। ऐसे में कई लोग क्षेत्र से बाहर निकलने के लिए निजी चार्टर विमानों का सहारा ले रहे हैं और इसके लिए भारी रकम चुका रहे हैं। चार्टर उड़ानों की मांग अचानक बढ़ गई है। हालात ऐसे हैं कि कुछ यात्री यूरोप पहुंचने के लिए दो लाख यूरो यानी करीब

2.32 लाख डॉलर तक खर्च कर रहे हैं। युद्ध शुरू होने के बाद दुबई, अबू धाबी और दोहा के बड़े हवाई अड्डों पर उड़ान सेवाएं बंद कर दी गईं, जिससे बड़ी संख्या में यात्री वहीं फंस गए। कई लोग अब सड़क मार्ग से सुरक्षित हवाई अड्डों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं ।

