पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच बड़ी संख्या में अमेरिकी नागरिकों की घर वापसी जारी है। अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक अब तक करीब 20 हजार अमेरिकी नागरिक युद्ध प्रभावित क्षेत्र से निकलकर अमेरिका पहुंच चुके हैं। विदेश विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि यह आंकड़ा केवल उन लोगों का है जो सीधे अमेरिका लौटे हैं। सुरक्षा हालात बिगड़ने के कारण कई लोगों को अलग-अलग माध्यमों से वापस आना पड़ा, जबकि उड़ानों

में बाधा के चलते हजारों लोग कुछ समय तक वहां फंसे भी रहे। दरअसल, अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है, जिसके चलते कई एयरलाइनों ने क्षेत्र के लिए अपनी उड़ानें रद्द या सीमित कर दी हैं।

