होली के उत्सव के बीच भोपाल के ऐशबाग इलाके में 25 वर्षीय प्रोफेसर कृष्णा नायक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, जबकि मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा। बताया जा रहा है कि कृष्णा ने बुधवार को दोस्तों के साथ होली खेली और इस दौरान भांग का सेवन किया। रंग खेलने और डांस करने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़

गई और वे एक दोस्त के कमरे में बेहोश होकर गिर पड़े। दोस्तों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, कृष्णा ने एक लीटर दूध में मिलाई गई भांग की छह गोलियां अकेले ही पी ली थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

