अली खामेनेई की हत्या के बाद संभावित विरोध और हिंसा को देखते हुए कश्मीर में चौथे दिन भी कड़े एहतियाती कदम उठाए गए हैं। प्रशासन ने शिया बहुल और संवेदनशील इलाकों में आंशिक प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। स्थिति को देखते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय कम से कम 7 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। कश्मीर विश्वविद्यालय और कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय सहित कई प्रमुख संस्थानों ने कक्षाएं ‘

निलंबित कर दी हैं और परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। अफवाहों पर रोक लगाने के लिए हाई-स्पीड मोबाइल डेटा सेवाएं भी कम कर दी गई हैं। वहीं श्रीनगर के पुराने शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। लाल चौक घंटाघर के आसपास इलाके को सील कर दिया गया है और यहां पैदल यात्रियों व वाहनों की आवाजाही फिलहाल बंद कर दी गई है।

