मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान एक दिलचस्प पल देखने को मिला । भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे थे। मुकाबले के आखिरी पलों में साक्षी का एक मजेदार रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया, जिसे देखकर खुद धोनी भी हंस पड़े। दरअसल, इंग्लैंड 254 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा कर रहा था। पारी के 18वें ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर सैम करन ने शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद सीधी बुमराह की ओर गई और उन्होंने छलांग लगाकर उसे पकड़ लिया, लेकिन गेंद पहले ही जमीन छू चुकी थी। यह

‘बंप बॉल’ थी, इसलिए बल्लेबाज आउट नहीं हुआ। मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और अंपायर को इसका अंदाजा था, लेकिन स्टैंड में बैठीं साक्षी धोनी खुशी में उछलने लगीं, मानो विकेट गिर गया हो। तभी महेंद्र सिंह धोनी ने अपने खास शांत अंदाज में हाथ से इशारा कर उन्हें बताया कि यह विकेट नहीं है। धोनी का यह कूल रिएक्शन और साक्षी का उत्साह देखकर आसपास बैठे लोग भी हंस पड़े। इस पूरे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे ‘क्यूट मोमेंट’ बता रहे हैं।

