जी हां घटना झरिया थाना अंतर्गत बस्तकोला विक्ट्री क्लब के पास की है। कल रात यानी 4 मार्च, होली के दिन जहां पूरा देश होली के माहौल में डूबा था वहीं बस्तकोला में चीख पुकार ,पत्थरबाजी ,डंडा ,तलवार जम कर चल रहे थे। पीड़ितों का कहना है कि हमलावरों में पुरुष ,औरतें और बच्चे सभी शामिल थें, जो मुख्य रूप से कोयला चोरी,लोहा चोरी, और शराब बेचने का काम ही करते हैं, । वहां के वार्ड पार्षद के साथ घायलों को लेकर

करीब साठ सत्तर की संख्या में लोग झरिया थाना एफ आई आर दर्ज करवाने आज पहुंचे। महिला ,पुरुष सहित घायलों की संख्या 10 से भी अधिक है। देखना होगा इस मामले में प्रशासन क्या करवाई करता है।

