प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूट्यूब पर बड़ा मुकाम हासिल किया है। उनके आधिकारिक चैनल पर 30 मिलियन यानी 3 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हो गए हैं। इसके साथ ही वे यूट्यूब पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता बन गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके सब्सक्राइबर्स की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सात गुना से भी ज्यादा है। वहीं ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो करीब 6.6 मिलियन सब्सक्राइबर्स के

साथ दूसरे स्थान पर हैं। अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी पीएम मोदी की मजबूत पकड़ है, जहां इंस्टाग्राम, फेसबुक और X पर उनके करोड़ों फॉलोवर्स हैं।

