हजारीबाग जिले के केरेडारी स्थित एनटीपीसी चट्टी बरियातू कोल माइंस में भारी मशीनों के इंजन में बालू और चीनी डालने के मामले ने सियासी रूप ले लिया था। होली की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस वार्ता में बड़कागांव विधानसभा के जेएलकेएम के पूर्व प्रत्याशी बालेश्वर कुमार ने पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

उन्होंने कहा था कि इस घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। मामले को लेकर क्षेत्र की राजनीति भी काफी गर्म हो गई थी।

