कैमूर में जमशेदपुर से वाराणसी जा रही बस पर ट्रेलर की टक्कर, 3 की मौत |

कैमूर में जमशेदपुर से वाराणसी जा रही बस पर ट्रेलर की टक्कर, 3 की मौत |

झारखंड के जमशेदपुर से वाराणसी जा रही बस बिहार के कैमूर जिले में भीषण हादसे का शिकार हो गई। घटना NH 19 कोलकाता-दिल्ली हाईवे पर हुई, जब रॉंग साइड से आ रहे एक ट्रेलर ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घटनास्थल पर ही एक बच्ची समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई। कई यात्री घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस में लगभग 70-75 लोग यात्रा कर रहे थे। हादसा सुबह 3-4 बजे हुआ, उस समय कई यात्री सो रहे थे। दुर्घटना के दृश्य में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेलर ने बस के दाहिने हिस्से में टक्कर मारी। स्थानीय प्रशासन और पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर राहत कार्य में जुट गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *