प्रधानमंत्री Narendra Modi ने रविवार को मदुरै में 4400 करोड़ रुपये से अधिक की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन प्रोजेक्ट्स का उद्देश्य राज्य में कनेक्टिविटी बढ़ाना, अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। उन्होंने कहा कि “विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु” हमारा लक्ष्य है और 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने में तमिलनाडु की अहम भूमिका होगी।

पीएम मोदी ने Meenakshi Amman Temple में दर्शन कर मीनाक्षी अम्मन और भगवान सुंदरेश्वर को नमन किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि तमिलनाडु को 9 वंदे भारत और 9 अमृत भारत ट्रेनों का लाभ मिला है। साथ ही बेंगलुरु-चेन्नई और चेन्नई-हैदराबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का भी प्रस्ताव है। यह दौरा 2026 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है।

