भारतीय बैडमिंटन स्टार P. V. Sindhu के लिए ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में खेलना मुश्किल हो गया है। 3 मार्च से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट से पहले वह Dubai में फंसी हुई हैं। मिडिल-ईस्ट में तनाव और एयरस्पेस बंद होने के कारण उनकी इंग्लैंड रवाना होने की उड़ान रद्द हो गई है। सिंधू अपने इंडोनेशियाई कोच इरवानस्याह आदि प्रतामा के साथ दुबई में थीं। एयरपोर्ट के पास हुए धमाके के बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। पहले

राउंड में उनका मुकाबला थाईलैंड की सुपनिडा कटेथोंग से होना था। इस बीच Lakshya Sen और आयुष शेट्टी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। लक्ष्य का मुकाबला चीन के वर्ल्ड नंबर-1 शी युकी से होगा। अब सिंधू की भागीदारी पर संशय बना हुआ है।
