नगर निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 11 से वार्ड पार्षद प्रत्याशी निभा देवी बतौर वार्ड पार्षद विजय प्राप्त की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चैताली सिंह को 246 मतों से पराजित कर विजय हासिल किया है। चुनाव जीतने के खुशी में निभा देवी के समर्थकों ने वार्ड नंबर 11 के बागतीपाड़ा, कैलाशनगर, सिद्धार्थनगर, रेलवे कॉलोनी में गाजे बाजे के साथ विजय जुलूस निकाला। जुलूस में सैकड़ो की संख्या में युवा,महिला, बुजुर्गों ने हिस्सा लिया।

निभा देवी ने अपनी जीत को वार्ड की जनता का आशीर्वाद बताया। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता, नगर परिषद में जनता की आवाज बनना तथा वार्ड के सभी समस्याओं का समाधान करना है।

