बोलीविया में शुक्रवार शाम एक बड़ा हवाई हादसा हुआ। वायुसेना का हरक्यूलिस परिवहन विमान देश के केंद्रीय बैंक के लिए नए नोट लेकर जा रहा था, तभी खराब मौसम के कारण वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है , जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार, सैन्य विमान ने सांता क्रूज़ शहर से उड़ान भरी थी। ला पाज़ के निकट एल आल्टो हवाई अड्डे पर उतरते समय विमान रनवे पर फिसल गया और पास की एक सड़क पर जा गिरा विमान गिरते ही उसमें रखे नए नोट सड़क पर बिखर गए. मलबे के चारों ओर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और वो जमीन पर पड़े पैसे बटोरने लगे. प्रशासन ने क्षेत्र को घेरकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है l

