भारत महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई दिशा की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के अजमेर से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए HPV टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे. यह पहल केवल टीकाकरण कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। “स्वस्थ नारी” के संकल्प को साकार करते हुए यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य में रोग-निरोध,

संरक्षण और समान अवसर को प्राथमिकता देता है। इस योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष लगभग 1 करोड़ 15 लाख 14 वर्षीय बालिकाओं को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सरकार का उद्देश्य व्यापक जनजागरूकता के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण को सशक्त बनाना और भविष्य में गंभीर बीमारियों की आशंका को कम करना है।

