पाकुड़ नगर निकाय चुनाव में पहली बार चुनावी दंगल में उतरी शबरी पाल ने इस चुनावी समर को जीतकर नगर अध्यक्ष के पद को अपने नाम किया। शबरी पाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शेख सेलिना सुल्ताना को 2353 वोट से पराजित कर दिया, वहीं पूर्व नगर अध्यक्ष संपा साहा 3730 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रही। इसके साथ ही नगर परिषद क्षेत्र के कुल 21 वार्डौं के भी चुनाव परिणाम घोषित किए गए। जिला प्रशासन ने सभी

विजेताओं को प्रणाम पत्र दिया।

