नाबालिग बटुकों से यौन शोषण के आरोपों में घिरे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ प्रयागराज में मामला दर्ज किया गया है। बटुकों ने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दी है, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेडिकल परीक्षण में भी उत्पीड़न की पुष्टि होने की बात सामने आई है। इन आरोपों के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने और उनके

एक शिष्य ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया है। दोनों की ओर से दायर जमानत याचिका पर शुक्रवार 27 फरवरी को सुनवाई होनी है। यह याचिका कोर्ट नंबर 72 में सूचीबद्ध है और इसका सीरियल नंबर 142 बताया जा रहा है। अब कोर्ट के फैसले से साफ होगा कि आरोपी पक्ष को राहत मिलती है या गिरफ्तारी की कार्रवाई आगे बढ़ेगी।

